Saturday 13-Jun-2026

उल्टी घूमी हुई किडनी से निकाला स्टोन, दूरबीन से हुआ ऑपरेशन

उल्टी घूमी हुई किडनी से निकाला स्टोन, दूरबीन से हुआ ऑपरेशन

पटना इंपैक्ट लाइव टीम।

उल्टी घूमी हुई दोनों किडनी से स्टोन निकालकर सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने 19 साल की एक लड़की को असहनीय पेट दर्द से छुटकारा दिला दिया। रुकनपुरा की रहने वाली यह लड़की पेट में असहनीय दर्द की शिकायत लेकर सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंची थी। यहां वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन की देखरेख में उसका इलाज शुरू हुआ। जांच में पता चला कि मरीज की दोनों किडनी पूरी तरह से मुड़ी हुई है। जन्म से ही उसकी किडनी सही आकार नहीं ले पायी थी और यह विकार बढ़ता चला गया।

डॉ. राजेश ने बताया कि इस तरह की किडनियों में से स्टोन निकालना काफी मुश्किल काम होता है। सामान्य सर्जरी में इसमें काफी ज्यादा खून निकल जाता है। मगर हमने काफी सावधानी से यह ऑपरेशन लेप्रोस्कोपी से किया। यह ऑपरेशन एक महीने के अंतराल में दो बार में किया गया। इसमें बारी-बारी से स्टोन को किडनी से निकाला गया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन बिल्कुल सफल रहा। मरीज अब पूरी तरह सुरक्षित है और वह सामान्य जीवन जीने लगी है।