Thursday 27-Aug-2026

बिहार में छात्राओं की गुंडई, नकल रोकने से मना करने पर टीचर को जमकर पीटा

बिहार में छात्राओं की गुंडई, नकल रोकने से मना करने पर टीचर को जमकर पीटा

आरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरा में एक शिक्षिका को पीजी की परीक्षा में मोबाइल से नकल करने से मना करना महंगा पड़ गया। नकल रोकने से नाराज महिला परीक्षार्थियों ने वीक्षक महिला शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी। शिक्षिका डॉ शुचि स्नेहा (असिस्टेंट प्रोफेसर) को आंख सहित कई जगहों पर गंभीर चोट आई है। मामला पीजी सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा से जुड़ा है।

बता दें कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर थर्ड सत्र 2022-24 की परीक्षा के दौरान सोमवार को पहले दिन आरा शहर के महाराजा कॉलेज केंद्र पर नकल की छूट नहीं मिलने पर बॉटनी की तीन छात्राओं ने शिक्षिका पर ही हमला बोल दिया। इस घटना में महिला शिक्षिका को आंख, पीठ, गर्दन सहित कई जगहों पर गंभीर चोट आई है। इसे लेकर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। शोर सुनकर दूसरे कक्ष के वीक्षक पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

impact add5

जख्मी शिक्षिका ने इसकी शिकायत केन्द्राधीक्षक प्रो आलोक कुमार से की। इसके बाद केंद्र ने इसकी सूचना विवि प्रशासन को दी। कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ रणविजय कुमार, राजनीति विज्ञान के हेड डॉ कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी महाराजा कॉलेज पहुंचे, जहां केन्द्राधीक्षक और शिक्षिका से बात की। विवि ने इस मामले में सख्त कदम उठाने की बात कही। इसके बाद केन्द्राधीक्षक ने तीनों छात्राओं को परीक्षा से निष्कासित कर दिया। इधर, विवि ने आगामी परीक्षा से भी इन छात्राओं को वंचित रखने का निर्देश जारी किया है। भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो, इसके लिए भी आवश्यक गाइड लाइन जारी की गई है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6