सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती कथित घोटाले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुंतल घोष को शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने उन्हें यह राहत दी।
बिहार में सक्षमता परीक्षा का फार्म भरने में फर्जी निकले 16 शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। इन शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए पटना बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। जांच में इनका पात्रता परीक्षा का क्रमांक किसी दूसरे शिक्षक से मेल खाता पाया गया था।
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (वर्ष 2016) की मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मीना कुमारी एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने सरकार को 28 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि सक्षमता पास करने के बाद नियोजित शिक्षक जिस विद्यालय में हैं, उसी विद्यालय में वह विशिष्ट शिक्षक बनेंगे। बता दें कि नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिल गया है।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जरूरत पड़ी तो स्थानांतरण नीति में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी जो शिक्षक जहां हैं, वहीं नियुक्त होंगे। 5 चरण की सक्षमता परीक्षा के बाद उन शिक्षकों का स्थानांतरण होगा।
बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर पटना हाईकोर्ट की ओर से फिलहाल स्टे लगा दिया गया है। मंगलवार (19 नवंबर) को ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति के खिलाफ औरंगाबाद के शिक्षकों की ओर से दायर याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
स्थानीय निकाय शिक्षकों की दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के अंतर्गत सात विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रश्न पत्रों में विसंगति होने के कारण यह फैसला लिया है।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिवाली एवं छठ की छुट्टियों को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि हम विचार करेंगे। अपने पदाधिकारियों के साथ बात करेंगे और जो उचित होगा वह करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जितिया पर्व पर हमने छुट्टी दी थी, लेकिन उसके साथ छात्रों के सिलेबस को भी पूरा करना प्रायोरिटी है, तो शिक्षकों को इस पर भी सोचना चाहिए कि समय सिलेबस पूरा हो जाए।
भगवानपुर प्रखंड के सरैयां गांव में स्थित प्लस टू विद्यालय में घुसकर वहां के शिक्षकों के साथ बदमाशों द्वारा मंगलवार को मारपीट की गई। बदमाशों की पिटाई से शिक्षक नंदलाल कुमार, प्रशांत पांडेय, ब्रजेश उपाध्याय, मनोज दुबे घायल हुए हैं।
आरा में एक शिक्षिका को पीजी की परीक्षा में मोबाइल से नकल करने से मना करना महंगा पड़ गया। नकल रोकने से नाराज महिला परीक्षार्थियों ने वीक्षक महिला शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी। शिक्षिका डॉ शुचि स्नेहा (असिस्टेंट प्रोफेसर) को आंख सहित कई जगहों पर गंभीर चोट आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर गुरुवार को उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभकामना संदेश में लिखा कि शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।