Sunday 08-Mar-2026

Teacher's Day: पीएम मोदी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, देशवासियों को दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Teacher's Day: पीएम मोदी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, देशवासियों को दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर गुरुवार को उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभकामना संदेश में लिखा कि शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह युवा मस्तिष्कों को आकार देने वाले सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। डॉ. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर लिखा कि देश के युवाओं का मार्गदर्शन कर उनके अज्ञान को दूर करने वाले सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन के सच्चे अर्थों से हमें परिचित कराकर अपने विपुल ज्ञान से हमारे जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करते हैं। आइए, शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए हम सभी उनके द्वारा दिखाए गए सतमार्ग पर चलने का संकल्प लें।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, देश के सुनहरे भविष्य का निर्माण करने वाले शिक्षकों का सम्मान! आदरणीया राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू जी आज शिक्षक दिवस के अवसर पर सुदृढ़ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला रखने वाले शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024' से सम्मानित करेंगी। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शिक्षकों के त्याग, तप और अद्वितीय योगदान का उत्सव है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3