Friday 01-May-2026

Ara news: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, 2 माह के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला

Ara news: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, 2 माह के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला

आरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के आरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां आपसी झगड़े में मां ने मासूम बेटे को पटक-पटककर मार डाला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2 माह का बच्चा अपनी मां और पिता के साथ दिल्ली से आरा के कोईलवर आ रहा था। इस बीच रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रविवार को जब ट्रेन आरा पहुंची तो उन्होंने फिर से झगड़ा शुरू कर दिया, जिसके बाद पत्नी ने अपने बेटे को जमीन पर पटक दिया। बच्चे को इलाज के लिए एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे के परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए।

मृत बच्चे की पहचान दिल्ली के पंजाबी बाग जिला के नागलोई थाना क्षेत्र के निहाल विहार निवासी रविनेश कुमार के ढाई माह के पुत्र के रूप में हुई है। वहीं, मृत बच्चे के पिता रविनेश कुमार ने बताया कि करीब 15 दिनों से उसकी पत्नी जूही देवी की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके कारण वह बराबर झगड़ा करती थी। शनिवार को वह अपनी पत्नी जूही देवी एवं दोनों बच्चों के साथ ट्रेन से अपने ससुराल कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव आ रहा था। तभी ट्रेन में ही बीच रास्ते में उसकी पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी हाथापाई करने लगी। रविवार की दोपहर जब वे लोग आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से उतरे तो फिर झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसके ढाई माह के बेटे को उठाकर प्लेटफार्म पर पटक दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

impact add2

वहीं, मृत बच्चे की मां जूही देवी ने बताया कि जब वह गर्भवती थी तो उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और कहा कि तुम किराए के घर पर रहो। उसका इलाज भी नहीं कराया गया, जिसको लेकर वह उस समय अपने मायके दौलतपुर गांव चली आई थी। प्रसव हो जाने के बाद वह वापस दिल्ली चली गई थी। शनिवार को वह अपने पति रविनेश कुमार एवं दोनों बच्चों के साथ ट्रेन से अपने मायके दौलतपुर आ रही थी। उसी दौरान पति से झगड़ा हो गया। तभी उसके बच्चे की तबीयत खराब हो गई तो वह आरा स्टेशन उतरी और बच्चे को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। उसने बताया कि पैर फिसल जाने के कारण वह गिर गई। जिसके कारण उसके बच्चे को चोटें लग गईं।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2