Friday 17-Apr-2026

Pushpa 2 Trailer: पटना पहुंचे अल्लू अर्जुन ने दिया 'पुष्पा' वाला लुक, फैंस के सामने हाथ भी जोड़ा

Pushpa 2 Trailer: पटना पहुंचे अल्लू अर्जुन ने दिया 'पुष्पा' वाला लुक, फैंस के सामने हाथ भी जोड़ा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

Pushpa 2 Trailer: साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन रविवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। एयरपोर्ट के बाद अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने को फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुपर स्टार ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और 'पुष्पा' स्टाइल में उनको जवाब दिया। साथ ही हाथ जोड़कर अपने फैन्स का अभिवादन भी स्वीकार किया। दअसल, फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर रविवार को गांधी मैदान में लॉन्च होने जा रहे है। बिहार में हो रहे ट्रेलर लॉन्च की जानकारी खुद अल्लू अर्जुन ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। इस ट्रेलर लॉन्च के लिए अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी पटना पहुंची हैं।

वहीं गांधी मैदान में फैंस का हुजूम उमड़ा पड़ा है। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ चप्पल, ईंट और बोतलें फेंक रही हैं। कई पुलिस अधिकारी को चोटें आईं हैं। वहीं, भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस को पड़ी लाठी चलानी पड़ी। कई बैरिकेड टूट गए हैं। वॉच टावर पर लोग चढ़ गए हैं।

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म का एक नया दमदार पोस्टर सोशल मीडिया 'एक्स' पर शेयर किया, जिसमें वह दोनों हाथों में कुल्हाड़ी लिए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, '#Pushpa2TheRuleTrailer out Tomorrow at 6:03 PM। इस घोषणा ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

वैसे तो किसी भी बड़ी फिल्म का ट्रेलर मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में लॉन्च किया जाता है, लेकिन पुष्पा 2 का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया जा रहा है। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि जब फिल्म पुष्पा पार्ट 1 रिलीज हुई थी तब इसके हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसमें बिहार-झारखंड का बड़ा हाथ था। ऐसे में जब फिल्म के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज हो रहा है तो फिल्म मेकर्स को बिहार को इग्नोर करना ठीक नहीं लगा।