Wednesday 29-Jul-2026

आरा में फूड पॉइजनिंग, जलेबी खाने से 50 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ी; दुकान सील

आरा में फूड पॉइजनिंग, जलेबी खाने से 50 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ी; दुकान सील

आरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के आरा में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम गुड़ही जलेबी खाने से 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत है। सभी ने रमना मैदान के समीप चरपुलवा स्थित अस्थाई दुकान से तेल और गुड़ की बनी जलेबी खाई थी। इलाज कर रहे डॉक्टरों की ओर से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

बीमार पड़ने वालों में अधिकतर मझौंवा और मारुति नगर इलाके के निवासी हैं। इनमें कई छठ घाट को ठीक करने में लगे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी। सदर एसडीओ के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अस्थाई दुकान को सील कर दिया गया है। जलेबी समेत बनाने में इस्तेमाल की गयी खाद्य सामग्री जब्त कर ली गई है।

impact add3

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि जलेबी खाने से बीमार 25 से 30 लोग आए हैं। सभी लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत थी। सभी का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा हो सकता है कि जलेबी का आटा दो दिन पहले का होगा या तेल में कोई गड़बड़ी होगी। इस कारण जलेबी खाने से सभी लोग बीमार हुए हैं। वहीं कुछ लोगों को अंदेशा है कि नाले के पास दुकान होने से जलेबी की चासनी में कुछ गिर गया होगा, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6