Monday 25-May-2026

बैग में पिस्टल लेकर बोर्डिंग स्कूल पहुंचा छात्र, तीसरी कक्षा के लड़के को मारी गोली

बैग में पिस्टल लेकर बोर्डिंग स्कूल पहुंचा छात्र, तीसरी कक्षा के लड़के को मारी गोली

सुपौल, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के सुपौल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र अपने पिता की पिस्टल को बैग में लेकर स्कूल पहुंचा। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को दूसरे लड़के ने गोली मार दी। घटना त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल की है। जिस छात्र को गोली लगी है उसका नाम मो. आसीफ है। उसकी उम्र 10 से 12 साल के आसपास होगी। गोली बाएं हाथ की हथेली में लगी जो आर-पार हो गई है।

मो. आसिफ को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

impact add6