Sunday 16-Aug-2026

आरा में मर्डर, 5 धुर जमीन के लिए दिव्यांग की हत्या; लात-घूसों से पीट-पीटकर मार डाला

आरा में मर्डर, 5 धुर जमीन के लिए दिव्यांग की हत्या; लात-घूसों से पीट-पीटकर मार डाला

आरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा कला गांव में बुधवार की दोपहर महज पांच धूर जमीन के विवाद में एक दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिव्यांश की लात-घूसों से इस कदर पिटाई की गयी, कि उसने दम तोड़ दिया। मृतक सिकरहट्टा कला गांव निवासी स्व.नथु साह का 35 वर्षीय पुत्र पवन कुमार था। पट्टीदार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

मृत पवन कुमार की भाभी नीतू देवी ने बताया कि उनका पट्टीदार से पांच धुर की गली की जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। उसे लेकर पट्टीदार द्बारा हमेशा झगड़ा और गाली-गलौज किया जाता था। बुधवार को पट्टीदारों द्वारा जबरन उनकी जमीन पर गिट्टी और बालू गिराने को कहा जा रहा था। उनके देवर ने विरोध किया, तो पट्टीदारों द्वारा लात-घुसों से उनके देवर की जमकर पिटाई कर दी गई। उसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद ग्रामीण चिकित्सक द्वारा घर पर ही उनका इलाज कराया जा रहा था। उसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

impact add2

नीतू देवी की ओर से पट्टीदार ऋषि कपूर और उसकी पत्नी प्रियंका देवी पर लात-घूसों व ईंट से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि पूर्व में ही दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। उसे लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी। उसे में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई है। मौत के कारणों जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्लीयर होगा कि मौत कैसे हुई थी। इस मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इधर, युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम और रोना-धोना मचा है। बताया जा रहा है कि युवक अपने तीन भाई और दो बहनों में छोटा था।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5