Wednesday 24-Jun-2026

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- भाजपा के आदमियों ने बिहार में आरक्षण बढ़ने से रोका

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- भाजपा के आदमियों ने बिहार में आरक्षण बढ़ने से रोका

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में आरक्षण के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि राज्यसभा में सांसद मनोज झा ने आरक्षण को 9वीं अनुसूची में डालने को लेकर प्रश्न पूछा था लेकिन बीजेपी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया था। महागठबंधन की सरकार ने देश में पहली बार किसी राज्य में जाति आधारित गणना करवाई और 65% आरक्षण व्यवस्था लागू की लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने आदमियों से कोर्ट में खड़ा कराकर इसे रोकने करने का प्रयास किया। दरअसल, हाल में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से मना कर दिया है। विपक्ष इसको लेकर आक्रोशित है।

तेजस्वी ने कहा कि राज्यसभा में सांसद मनोज झा ने आरक्षण को 9वीं अनुसूची में डालने को लेकर प्रश्न पूछा था लेकिन बीजेपी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया था। महागठबंधन की सरकार ने देश में पहली बार किसी राज्य में जाति आधारित गणना करवाई और 65% आरक्षण व्यवस्था लागू की लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने आदमियों से कोर्ट में खड़ा कराकर इसे रोकने करने का प्रयास किया।

impact add3

एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण की सीमा 65% बढ़ाने को लेकर उन लोगों ने केंद्र सरकार से अपील की थी इसे 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए। तमिलनाडु की तर्ज पर इसे भी 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए, ताकि इसके साथ कोई छेड़छाड़ ना कर सके।