Tuesday 25-Aug-2026

मुकेश सहनी ने मिले तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार पर बोला हमला; कहा- मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा

मुकेश सहनी ने मिले तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार पर बोला हमला; कहा- मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनके पिता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल खड़े किए। तेजस्वी ने कहा कि इतने बड़े नेता के पिता की हत्या कर दी जाती है, तो बिहार में कौन सुरक्षित है?

तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का भय समाप्त हो गया है, अधिकारियों के मन में जो आता है, वह करते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री से बिहार चल नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में लूट, अपहरण, हत्या जैसे अपराध लगातार हो रहे हैं। अपराधियों को सजा नहीं दी जाती है। आखिर जनता को तो सुरक्षा मिलनी चाहिए।

impact add4

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा देश में जातीय जनगणना करने की मांग का समर्थन करते हुए तेजस्वी कहा कि यह मांग तो हमलोगों की पहले से ही रही है। यह तो होना ही चाहिए। आरक्षण से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आरक्षण जो दिया गया है, उसमें क्रीमी लेयर और आर्थिक आधार पर तो है ही नहीं। बाबा साहेब ने आरक्षण का प्रावधान किया सामाजिक वैमनस्यता दूर करने के लिए है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।