Monday 24-Aug-2026

बिहार में 25 लाख के लहसुन की लूट, ट्रक लेकर आए थे लुटेरे

बिहार में 25 लाख के लहसुन की लूट, ट्रक लेकर आए थे लुटेरे

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय के पास अकौना कस्बे में ट्रक लेकर आए बदमाश एक कारोबारी के गोदाम से 25 लाख रुपये का लहसुन और अन्य सामान लूटकर ले गए। घटना सोमवार भोर की है। लूट की जगह आमस थानाक्षेत्र में है।

डकैत सीढ़ी के सहारे गोदाम के अंदर घुसे थे। घटना को अंजाम देने के पूर्व तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने उनका मोबाइल और एक सोने की चेन भी छीन ली। अपराधियों की संख्या बीस के करीब थी। मौके से पुलिस ने 15 फीट लंबी एक बांस की सीढ़ी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल 12 फीट ऊंची गोदाम की दीवार को लांघ कर अंदर आने के लिए किया गया था।

impact add5

घटनास्थल पर पहुंचा डॉग स्क्वायड सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद शेरघाटी के एएसपी शैलेंद्र सिंह ने आमस थाने की पुलिस और डॉग स्क्वायड के साथ मामले की छानबीन शुरू की है। एएसपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों के हुलिए, उनके तौर तरीके की पड़ताल की जा रही है। घटना को बेपर्द करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3