Wednesday 29-Apr-2026

मुजफ्फरपुर में मर्डर, बारात में युवक को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

मुजफ्फरपुर में मर्डर, बारात में युवक को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

मुजफ्फरपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शादी समारोह के दौरान में बारात लगने और स्टेज पर फोम उड़ाने को लेकर बढ़े विवाद में एक युवक की मौत का आरोप परिजन ने लगाया है। यह मामला पानापुर करियात थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जख्मी हालात में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हरचंदा रक्सा गांव में रविवार की देर रात को बारात आई थी। उस शादी में उसके घर का एक सदस्य गया हुआ था।

आगे परिजनों ने बताया कि बारात में फोम उड़ाने को लेकर के विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ लोग लाठी डंडा से उसे पीटने लगे। आनन फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक युवक की पहचान भेड़ियाही गांव के निवासी संजीत कुमार के रूप के हुई है।

impact add4

मृतक के परिजन ने बताया कि संजीत ने दरवाजा लगने की रस्म में फोम उड़ा रहा था, जिसको लेकर लेकर गांव के कुछ लोगों ने विवाद करना शुरू किया। इसके बाद बांस से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद मौके से सभी फरार हो गए। इलाज के दौरान संजीत की मौत हो गई।

इस संबंध में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया पानापुर करियात थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान में मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि उसकी पिटाई शादी समारोह में की गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। रोड एक्सीडेंट में भी मौत की बात सामने आई है। मृतक की बाइक सड़क पर पड़ी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आवेदन के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।