Saturday 13-Jun-2026

समस्तीपुर में सड़क हादसा, पिकअप व स्कॉपियो की टक्कर में एक की मौत; 10 जख्मी

समस्तीपुर में सड़क हादसा, पिकअप व स्कॉपियो की टक्कर में एक की मौत; 10 जख्मी

दलसिंहसराय में एनएच 28 पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आलू लोड पिकअप ने स्कॉपियो में टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियों चालक की मौत हो गयी जबकि पांच महिलाएं और पांच बच्चे जख्मी हो गये। घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। मृतक स्कार्पियो चालक रंजन यादव (25) दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना के कटका मोहनपुर गांव निवासी रामबाबू यादव का पुत्र था। सभी घायल मोहनपुर गांव के रहनेवाले हैं।