Saturday 19-Sep-2026

पटना में डबल मर्डर, प्रेमी जोड़े की चाकू मारकर हत्या; लड़की के भाई पर आरोप

पटना में डबल मर्डर, प्रेमी जोड़े की चाकू मारकर हत्या; लड़की के भाई पर आरोप

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना से सटे बिहटा में प्रेमी जोड़े की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक और युवती को चाकू से गोदकर मार दिया गया। घटना बिहटा थाने के कुंजवा गाव की है। गांव के ही एक अर्धनिर्मित मकान से दोनों की लाश शुक्रवार की सुबह मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान अवनीश कुमार उर्फ रोशन और मृतका की पहचान प्रतिमा रानी के रूप में की गई है।

घटना के पीछे यह बात सामने आई है कि मृतका प्रतिमा रानी के भाई विशाल को इन दोनों के संबंध के बारे में पता चल गया था। इसके बाद उसने खुद यह खौफनाक कदम उठाया और दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित विशाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

impact add1

दानापुर एसडीपीओ-2 ने बताया कि बरामद शवों की पहचान कर ली गई है। दोनों कुंजवा गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच पूर्व से जान-पहचान थी। इसकी भनक दोनों के परिजनों को लग गई थी।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add6