Monday 24-Aug-2026

दानापुर: हुंडई के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान

दानापुर: हुंडई के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

राजधाी पटना के दानापुर-खगौल रोड पर गुरुवार की सुबह हुंडई कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशन से दर्जन भर से अधिक दमकल गाड़ी और 30 से अधिक दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। इस घटना में दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। दानापुर मार्ग पर जाम की वजह से भी कई दमकल की गाड़ी देर से पहुंची। 

आग कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। इस अगलगी की घटना मे कई लग्जरी गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। इस आग से करोड़ों के नुकसान की संभावना जतायी जा रही है। हालांकि पूरे मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी। अग्निशमन को लेकर यहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, मापदंडों का कंपनी ने पालन किया था या नहीं और कितने का नुकसान हुआ है।

impact add4

पटना अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लगभग सुबह आठ बजे हमें आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद हम पहुंचे और फायर ब्रिगेड की 20-25 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। हम इस बात की भी जांच करवा रहे हैं कि इन्होंने इस गैरेज के लिए प्रॉपर परमिशन लिया था या नहीं। सारे बिंदुओं की जांच हो रही है। ऑनर नुकसान का आंकलन कर सकते हैं। बिना एनओसी के अगर काम हो रहा था तो हम कार्रवाई करेंगे।