Saturday 19-Sep-2026

बिहार में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अवैध खरीद-बिक्री की होगी जांच

बिहार में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अवैध खरीद-बिक्री की होगी जांच

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने कहा कि राज्य में वक्फ संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री की जांच होगी। विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू की है। वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने व वहां गलत तरीके से व्यवसाय करने वालों को चिह्नित किया जायेगा और कार्रवाई होगी। वक्फ ट्रिब्यूनल में इसकी अपील की जा सकती है। शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड दोनों की संपत्तियों के दुरुपयोग की जांच होगी।

जमा खान ने सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार, प्रशिक्षण, मदरसों का आधुनिकीकरण, उर्दू के विकास व अल्पसंख्यक संस्थाओं को सक्षम बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। मदरसा के खाली पदों पर बहाली होगी। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 2014 से इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मुस्लिम छात्रओं को 15,000 हजार देने का प्रावधान है।

impact add1

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5