Saturday 13-Jun-2026

उन्नाव बस हादसे में बिहार के 11 लोगों की मौत, ण्क ही परिवार के 4 लोगों ने गंवाई जान

उन्नाव बस हादसे में बिहार के 11 लोगों की मौत, ण्क ही परिवार के 4 लोगों ने गंवाई जान

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उन्नाव में हुए बस हादसे में पूर्वी चंपारण के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो भाई, दोनों की पत्नी और एक भाई के बेटे व बेटी शामिल हैं। सभी पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना क्षेत्र के फेनहारा पूर्वी टोला वार्ड नं 11 के रहनेवाले थे। सभी लोग करीब 50 वर्षों से मेरठ में नर्सरी के कारोबार से जुड़े थे और बकरीद मनाने के लिए घर आए थे। इनके अलावा पूर्वी चंपारण के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के वृति टोला सपही निवासी बस चालक इखलाख की भी मौत हो गयी है। हादसे में शिवहर के भी चार लोगों की मौत की सूचना है। इस भीषण हादसे में दोनों जिले के करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। बुधवार सुबह घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। कई रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की टीम मृतकों व घायलों की सूचना एकत्र करने में जुटी है।

परिजनों ने बताया कि पूर्वी चंपारण के मरनेवालों में अशफाक आलम (45), पत्नी मुनचुन खातून (38), उनके दो बच्चे मो. सोहैल (3) व गुलनाज (13), अशफाक के भाई मो. इलियास (35) व इलियास की पत्नी कमरून नेशा (30) शामिल हैं। इसी परिवार के मो. दिलशाद (18) व मो. शाहिल (16) हादसे में घायल हो गए हैं। फेनहारा थाना क्षेत्र के इजोरबारा के फूल मोहमद (29) व मो. शमीम (36) के भी घायल होने की सूचना है। बस का खलासी पिपराकोठी के मुर्दा चक गांव निवासी मो. सलीम घायल हो गया है।

यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत; 18 लोगों की मौत, 19 घायल

हादसे में शिवहर के मरनेवालों में शिवहर के वार्ड 11 निवासी व सहायक बस चालक अनिल कुमार, वार्ड तीन निवासी दीपक कुमार, श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर निवासी सत्येंद्र व कररिया गांव निवासी शिवदयाल शामिल हैं। इनके अलावा जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के लालबाबू व उनके दो पुत्र रामप्रवेश व भरत भूषण हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शिवहर के बिट्टू कुमार के घायल होने की सूचना है। उसके दोनों पैस कट गए हैं।

शिवहर डीटीओ के नमस्ते बिहार बस शिवहर से दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यूपी नंबर के बस का मालिक पूर्वी चंपारण के छोड़ादानों का रहनेवाला बताया जा रहा है। डीटीओ के मुताबिक, बस का परिचालन बिना वैध कागजात का हो रहा था।