पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।
दीपावली और छठ महापर्व पर आप चाहते हैं कि आपका ट्रेन टिकट कन्फर्म हो तो उसके लिए आपको कुछ ट्रिक अपनानी पड़ेगी, क्योंकि 1 नवंबर में दीपावली और 7 नवंबर को छठमहापर्व शुरू होगा। ऐसे में 120 दिन पहले टिकट बुक कर लिया तो ठीक नहीं तो कई रूट पर 120 दिन पहले से ही नो रूम दिख रहा है। ऐसे में कुछ ऐसी ट्रिक भी है जिसे अपनाकर आपकी जरनी थोड़ी लंबी होगी लेकिन राहत भरी होगी। दरअसल, दीपावली और छठ महापर्व में शामिल होने के लिए बिहारी जो बाहर प्रदेशों में रोजी रोजगार के लिए दूसरे शहरों में रहते हैं वह अपने घर की तरफ रुख कर देते हैं। इस दीपावली और छठ महापर्व में बाहर से बिहार आने वाले लोगों को लिए चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अभी से ही लोग दीपावली और छठ महापर्व में घर पहुंचने के लिए रेल टिकट लेना शुरू कर दिए हैं, जिसका नतीजा है कि देश के कई राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है और कई ट्रेनों में नो बर्थ की स्थिति हो गई है।
ट्रेन में अपनी सीट को कन्फर्म करने के लिए आपको IRCTC के ऐप या फिर वेबसाइट पर जाना होगा। मान लीजिए आप तीन नवंबर के लिए हैदराबाद से पटना का टिकट देख रहे हैं या फिर दिल्ली या मुंबई से पटना का टिकट देख रहे हैं तो 120 दिन होने की वजह से ये स्लॉट रिग्रेट हो चुका है। ऐसे में आपको अपनी ट्रेन में ब्रेक जरनी का ऑपशन चुनना होगा। जैसे आपको हैदराबाद से इटारसी के लिए टिकट निकालनी है फिर इटारसी से पटना के लिए टिकट बुक करें। ब्रेक जरनी होने की वजह से कुछ समय तक ये सीटें खाली मिलेंगी और आसानी से टिकट बुक किया जा सकता है।
गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन की तरफ से 4 महीना पहले ही टिकट बुकिंग का स्लॉट खोल दिया जाता है, जिसका नतीजा है कि अधिकांश ट्रेनों में टिकट तेजी से बुक हुई और अब वेटिंग शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा मुंबई, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, से आने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक किसी भी श्रेणी में सीट खाली नहीं है। ये ट्रिक अपनाकर आप अभी टिकट बुक करवा सकते हैं। अगर ट्रेन सेम है तो वही बोगी ऑप्शन चुनें जिसमें आप सफर कर रहे हों।
1 नवंबर को दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी, तेजस, गरीब रथ में नो बर्थ, विक्रमशिला एक्सप्रेस के स्लीपर में नो बर्थ है, वहीं संपूर्ण क्रांति के स्लीपर क्लास में 115 वेटिंग है। थर्ड ऐसी में 104 वेटिंग है। 2 नवंबर को सीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम. दूरंतो एक्सप्रेस, विक्रमशिला, तेजस, गरीब रथ, संपूर्ण क्रांति में नो रूम है। 3 नवंबर को सीमांचल एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, तेजस संपूर्ण क्रांति में नो रूम है।