Saturday 13-Jun-2026

बिहार दौरे पर पीएम मोदी, 20 को पटना रात्रि विश्रााम; 21 को सीवान और पूर्वी चंपारण में चुनावी सभा

बिहार दौरे पर पीएम मोदी, 20 को पटना रात्रि विश्रााम; 21 को सीवान और पूर्वी चंपारण में चुनावी सभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 12 मई को पटना में रोड शो में शामिल होने के बाद यहां रात्रि विश्राम करने वाले पीएम 20 मई को फिर पटना में रुकेंगे। मंगलवार को वे बिहार के दो लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 25 मई को भी प्रधानमंत्री बिहार के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे में वे सातवें चरण के चुनाव क्षेत्रों पाटलिपुत्रा, काराकाट और बक्सर में जनसभा करेंगे।

पार्टी नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। सोमवार की शाम वे पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट से वे सीधे हाल ही में दिवंगत हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मिलने राजेन्द्रनगर जाएंगे। पीएम सुशील मोदी के परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद पीएम प्रदेश भाजपा कार्यालय आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब देश के पीएम पार्टी कार्यालय आ रहे हैं। पार्टी कार्यालय में मौजूद दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा कर्मियों से वे मुलाकात करेंगे। खासकर चुनाव प्रबंधन में लगे लगभग आठ दर्जन लोगों से पीएम की मुलाकात हो सकती है।