Saturday 13-Jun-2026

प्रधानमंत्री से सच उगलवाना मुश्किल है, पीएम पर लालू यादव का बड़ा हमला

प्रधानमंत्री से सच उगलवाना मुश्किल है, पीएम पर लालू यादव का बड़ा हमला

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। लालू यादव ने कहा कि पांचवें चरण तक देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच बातें साफ-साफ समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री से सच उगलवाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के एक दिन पूर्व रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर कर लालू ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर बात करने से घबराते हैं। देश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी है, इस पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। आरोप लगाया कि देश को गुमराह करने तथा समाज में अफवाह, नफरत एवं भ्रम फैलाने में मोदी जी को मज़ा आता है।

बता दें कि महज आठ दिनों के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 12 मई को पटना में रोड शो में शामिल होने के बाद यहां रात्रि विश्राम करने वाले पीएम सोमवार को फिर पटना में रुकेंगे। मंगलवार को वे बिहार के दो लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 25 मई को भी प्रधानमंत्री बिहार के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे में वे सातवें चरण के चुनाव क्षेत्रों पाटलिपुत्रा, काराकाट और बक्सर में जनसभा करेंगे।