Monday 11-May-2026

पटना में 26 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, DM का आदेश जारी; वजह भी जानिए

पटना में 26 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, DM का आदेश जारी; वजह भी जानिए

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में गंगा नदी समेत कई छोटी-बड़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। कई तटवर्ती इलाकों में तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए पटना जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों के 76 स्कूलों को 26 सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। पहले 21 सितंबर शनिवार तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। गंगा नदी में तेज बहाव और खतरे के निशान के उपर बहने की वजह से जिलाधिकारी ने दियारा इलाके के विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया है।

पटना सदर के नकटा टोला दियारा पंचायत के स्कूल हैं। वहीं, मोकामा के शिवनार पंचायत, मनेर प्रखंड के गंगहारा और पतलापुर पंचायत के स्कूल को बंद करने का आदेश हुआ है। इसके अलावा वहीं, फतुहा प्रखंड के मोमिंदपुर, दानापुर प्रखंड के अकिलपुर, गंगहारा, खेतानपुर, माधवपुर, कासिम चक मानस, पानापुर, पतलापुर और हैबसपुर शामिल है, जबकि बख्तियारपुर प्रखंड के चिरैया रूपस, हरदासपुर दियारा, काला दियारा, रूपस महाजी पंचायत, बाढ़ प्रखंड के इब्राहिमपुर, अथमलगोला प्रखंड के रामनगर दियारा पंचायत के विद्यालय अब 26 तारीख तक बंद रहेंगे।

impact add1

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2