Sunday 12-Jul-2026

नालंदा मेडिकल कॉलेज में मृतक मरीज की आंख कहां गई? स्वास्थ्य मंत्री का बयान सुन हो जाएंगे हैरान

नालंदा मेडिकल कॉलेज में मृतक मरीज की आंख कहां गई? स्वास्थ्य मंत्री का बयान सुन हो जाएंगे हैरान

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में गोली लगने से घायल एक युवक को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के काफी देर के बाद जब परिजन शव देखने गए तो उसकी आंख गायब थी। हैरान कर देने वाले इस मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी होने लगी। राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री दिलीप जायसवाल की ओर से बड़ा ही अजीब बयान सामने आया है।

दिलीप जायसवाल का मानना है कि जिस चूहे ने लाश की आंख खायी, वह तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए आया था। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नेता लोग समय के अनुसार भाषा बदलते हैं। विपक्ष के नेता स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। जिस समय मंत्री थे उसी समय ये चूहा सब भी आया था। उस समय चूहा को क्यों समाप्त नहीं किया गया?

impact add1

दरअसल, इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें अस्पताल प्रबंधक कह रहे हैं कि चूहा ने आंख खाया है। इस पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ भी संभव हो सकता है। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल जब सत्ता में थी। उनके नेता (तेजस्वी यादव) स्वास्थ्य मंत्री थे, तब ही विभाग में चूहा आया था। उस समय चूहा खत्म किया गया होता तो आज ऐसा नहीं होता।

हालांकि दिलीप जायसवाल ने कहा है कि अभी जांच का रिपोर्ट नहीं आयी है। सीसीटीवी का फुटेज भी सामने नहीं आया है। हमने भी खबर देखी है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5