तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम लोग एक ही तो हैं, एक भी हैं और सेफ भी हैं। कहां अलग-अलग हैं? इस पर दिलीप जायसवाल ने तंज कसते हुए जवाब दिया कि वो (तेजस्वी यादव) आ जाएं, हमलोग के एनडीए में मिल जाएं। एक हो जाएंगे सेफ हो जाएंगे।
राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में गोली लगने से घायल एक युवक को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के काफी देर के बाद जब परिजन शव देखने गए तो उसकी आंख गायब थी।