Tuesday 28-Jul-2026

आ जाएं, हमारे साथ मिल जाएं; एक हो जाएंगे तो सेफ हो जाएंगे... BJP ने दिया तेजस्वी यादव को NDA में आने का ऑफर!

आ जाएं, हमारे साथ मिल जाएं; एक हो जाएंगे तो सेफ हो जाएंगे... BJP ने दिया तेजस्वी यादव को NDA में आने का ऑफर!

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। वहीं बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी आ चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सत्ता पक्ष की ओर से नारा दिया गया था कि कटेंगे तो बंटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं। विपक्ष की ओर से पलटवार भी किया गया। अब बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एनडीए में आने का ऑफर दिया है।

सोमवार को शीतकालीन सत्र में भाग लेने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम लोग एक ही तो हैं, एक भी हैं और सेफ भी हैं। कहां अलग-अलग हैं? इस पर दिलीप जायसवाल ने तंज कसते हुए जवाब दिया कि वो (तेजस्वी यादव) आ जाएं, हमलोग के एनडीए में मिल जाएं। एक हो जाएंगे सेफ हो जाएंगे।

बता दें कि आज से ही बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई है। सदन में सबसे पहले तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई गई। इमामगंज से दीपा मांझी, बेलागंज से जेडीयू की मनोरमा देवी और रामगढ़ से अशोक सिंह ने शपथ ली। तरारी से विशाल पांडेय कल (26 नवंबर) शपथ लेंगे। शपथ लेने के बाद विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

impact add3

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6