Monday 24-Aug-2026

छठ गीतों ने शारदा सिन्हा को अमरता प्रदान की: सम्राट चौधरी

छठ गीतों ने शारदा सिन्हा को अमरता प्रदान की: सम्राट चौधरी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना में शनिवार को रवींद्र भवन में प्रसिद्ध लोक गायिक शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लोक गायिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि देश-दुनिया में बसे करोड़ों बिहारी जब तक लोकपर्व छठ मनाते रहेंगे, तब तक शारदा सिन्हा और उनके गाये गीत अमर रहेंगे। छठी मइया ने उन्हें अमरता प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में एनडीए सरकार ने शारदा सिन्हा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान कर बिहार के लोक-संगीत में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान किया।

impact add1

डिप्टी सीएम ने कहा कि शारदा सिन्हा ने भोजपुरी और मैथिली में 60 से अधिक छठ-गीत गाकर बिहार के लोकपर्व को एक संगीत पर्व बना दिया। उनके गीतों से बिहार की सांस्कृतिक पहचान को नई चमक मिली। उनके गीत आने वाली कई पीढियों को प्रेरित और प्रभावित करते रहेंगे।