Monday 22-Jun-2026

Bihar Board ने दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के रिजल्ट जारी किया जारी, कितने शिक्षक हुए पास?

Bihar Board ने दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के रिजल्ट जारी किया जारी, कितने शिक्षक हुए पास?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में शिक्षकों के लिए दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 1 से 5 में बंगला, उर्दू और हिन्दी में 81.42% पास हुए हैं. वहीं, कक्षा 6 से 8 में 7 विषय के लिए 81.41% पास घोषित हुए हैं।

बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने सक्षमता परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए बताया कि 12 विषयों में 84.20% शिक्षक पास हुए हैं, जो कि कक्षा 8 से 10 में शामिल हुए थे। वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं में 71.4% पास हुए, इसमें 22 विषय थे। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 5 में 54840 शिक्षक पास हुए. कक्षा 6 से 8 में 6702 पास हुए। कक्षा 9 और 10 में 3395 पास हुए। वहीं, कक्षा 11 और 12 में 779 पास हुए हैं।

impact add5

आनंद किशोर ने बताया कि सक्षमता परीक्षा 3 के आयोजन को लेकर 25 नवम्बर को विज्ञापन जारी होगा। 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक फॉर्म भरा जाएगा। 19 दिसंबर को एडमिट कार्ड जारी होगा और 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक परीक्षा होगी, जबकि 5 फरवरी तक रिजल्ट जारी हो जाएगा।