Sunday 07-Jun-2026

JDU को वोट नहीं देते अल्पसंख्यक... नीतीश कुमार का नाम लेकर ये क्या बोल गए ललन सिंह?

JDU को वोट नहीं देते अल्पसंख्यक... नीतीश कुमार का नाम लेकर ये क्या बोल गए ललन सिंह?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के एक बयान ने बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है। दरअसल, मुजफ्फरपुर में जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में ललन सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोग नीतीश कुमार को नहीं देते हैं वोट। कुछ लोग कहते हैं कि पहले नहीं देते थे अब दे रहे हैं। सभी जानते हैं कि नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए क्या-क्या नहीं किया। यह जानते हुए कि वोट नहीं देते हैं फिर भी नीतीश कुमार उनके लिए काम करते हैं।

ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की जब से बिहार में सरकार बनी है तब से अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए कितना काम किए है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। लालू यादव और राबड़ी देवी के राज में क्या स्थिति थी आप लोग ही यह भला किसी से छिपा हुआ है क्या? आज देख लीजिए कि किस प्रकार से मदरसा से लेकर उर्दू शिक्षक और बुनियादी ढांचों में बदलाव शिक्षण संस्थान और अन्य सुविधाओं को दिया गया है। नीतीश कुमार अच्छी तरह जानते हैं कि कौन हमे वोट देता है और कौन नहीं देता है उसके बाद भी वह बिहार के बारे में सोचते हैं और करते हैं।

impact add5

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अल्पसंख्यक वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह की ओर से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री और मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने जो कहा है वह बिल्कुल ठीक ही कहा है कि अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है उतना कोई नहीं किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की चिंता की है, लेकिन इसके बाद भी ना तो वह एनडीए को वोट करते हैं, ना जदयू को वोट करते हैं और न भाजपा से जुड़ते हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4