Sunday 14-Dec-2025

महागठबंधन की चौथी बैठक: तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में 2025 चुनाव की रणनीति पर चर्चा, सीट बंटवारे पर सहमति बनी

महागठबंधन की चौथी बैठक: तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में 2025 चुनाव की रणनीति पर चर्चा, सीट बंटवारे पर सहमति बनी

इम्पैक्ट लाइव टीम पटना : बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच महागठबंधन की चौथी महत्वपूर्ण बैठक आज राष्ट्रीय जनता दल नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में पटना में आयोजित हुई। इस बैठक में आरजेडी , कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी , और वामदलों (सीपीआई , सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल )) के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना, सीट बंटवारे पर सहमति बनाना, और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के खिलाफ एकजुट मोर्चा खोलना था। तेजस्वी यादव को हाल ही में गठबंधन की समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसने उनकी भूमिका को और मजबूत किया है।

पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक में तेजस्वी यादव ने नेतृत्व करते हुए गठबंधन के सभी दलों से एकजुट रहने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की अपील की।

243 विधानसभा सीटों के लिए गठबंधन के दलों के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। आरजेडी 140-150 सीटों पर, कांग्रेस 60-70 सीटों पर, और विकासशील इंसान पार्टी व वामदल मिलकर 20-30 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, कुछ सीटों पर अभी भी बातचीत जारी है।बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, और कानून-व्यवस्था को चुनावी मुद्दे के रूप में उभारने पर सहमति बनी। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, एनडीए का जंगलराज बिहार को बर्बाद कर रहा है। हम जनता के मुद्दों पर लड़ेंगे।गठबंधन ने संयुक्त रैलियां और सोशल मीडिया अभियान शुरू करने का फैसला किया। तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को और तेज करने पर जोर दिया गया।तेजस्वी को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। हालांकि, कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।बैठक में आरजेडी  की ओर से तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, और मीसा भारती शामिल थे। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और सीएलपी  नेता शकील अहमद खान, वीआईपी से मुकेश सहनी, और वामदलों से सीपीआई (एमएल ) के दीपंकर भट्टाचार्य और सीपीआई के सत्यनारायण सिंह जैसे नेता मौजूद थे। आरजेडी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह और अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी रणनीति पर सुझाव दिए।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2