Saturday 13-Jun-2026

नरेंद्र मोदी की गारंटी है, एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं; सम्राट चौधरी के निशाने पर लालू

नरेंद्र मोदी की गारंटी है, एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं; सम्राट चौधरी के निशाने पर लालू

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को बिहार की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है। विपक्षी गठबंधन की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं है।

उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद परिवारवाद के ही नहीं भ्रष्टाचार के भी प्रतीक हैं। बिहार को अपने कुशासन से कलंकित और बिहारियों को उपहास का पात्र बनाने वाले लालू को बिहार के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। तेजस्वी बताएं कि हजारों करोड़ की परिसम्पत्तियां उन्होंने किस तरीके से हासिल की। क्रिकेट के खिलाड़ियों को पानी पहुंचाने वाले जब नाबालिग थे, तब 52 से ज्यादा प्लॉट, बिल्डिंग और मॉल का मालिक कैसे बन गये? तेजस्वी को अपनी रैली में इसका खुलासा करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है। खण्ड-खण्ड में विपक्षी गठबंधन के नेताओं की एक मात्र चिंता अपने परिवार और काले कारनामे को बचाना है।