Thursday 19-Feb-2026

बिहार में रेलवे को बड़ा तोहफा – 98 स्टेशन बनेंगे अमृत स्टेशन |

बिहार में रेलवे को बड़ा तोहफा – 98 स्टेशन बनेंगे अमृत स्टेशन |

 

 बिहार :- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य में 98 रेलवे स्टेशनों को "अमृत स्टेशन" के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 3,164 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।2014 के बाद से बिहार में 1,832 किलोमीटर नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं।

यह मलयेशिया के पूरे रेलवे नेटवर्क जितनी लंबाई के बराबर है!बिहार में 100% रेलवे लाइनें विद्युतीकृत हो चुकी हैं।"अमृत स्टेशन" बनने वाले प्रमुख स्टेशन:

इस योजना के तहत बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इनमें से कुछ मुख्य स्टेशन हैं:

 

अनुग्रह नारायण रोड, आरा, बख्तियारपुर, बांका, बनमनखी, बापूधाम मोतिहारी, बरहिया, बरौनी, बाढ़, बारसोई जंक्शन, बेगुसराय, बेतिया, भभुआ रोड, भागलपुर, भगवानपुर, बिहार शरीफ, बिहिया, विक्रमगंज, बक्सर, चौसा, छपरा, दलसिंहसराय, दरभंगा, दौरम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, ढोली, दिघवारा, डुमरांव, दुर्गाती, फतुहा, गया, घोड़ासहन, गुरारू, हाजीपुर जंक्शन, जमालपुर, जमुई, जनकपुर रोड, जयनगर, जहानाबाद, झंझारपुर, कहलगांव, करहगोला रोड, कटिहार, खगड़िया जंक्शन, किशनगंज, कुदरा, लाभा, लहेरियासराय, लखीसराय,लखमीनिया, मधुबनी, महेशखूंट, मैरवा, मानसी जंक्शन, मोकामा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवीनगर रोड, नरकटियागंज, नवगछिया, पहाड़पुर, पाटलिपुत्र, पटना, धीरो, पीरपैती, रफीगंज, रघुनाथपुर, राजेंद्र नगर, राजगीर, राम दयालु नगर, रक्सौल, सचौर, सगौली, सहरसा, साहिबपुर कमाल, सकरी, सलौना, सालमारी, समस्तीपुर, सासाराम, शाहपुर पटोरी, शिवनारायणपुर, सिमरी बख्तियारपुर, सिमुलतला, सीतामढ़ी, सीवान, सोनपुर जंक्शन, सुल्तानगज, सुपौल, तारेगना, ठाकुरगंज, थावे, अररिया कोर्ट, चकिया, नवादा, मोतीपुर, एकमा और मशरख स्टेशन भी इस योजना में शामिल हैं।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6