Sunday 07-Jun-2026

हार्ट अटैक के मरीज को मिला जीवनदान, परिजनों ने डॉक्टर्स का जताया आभार

हार्ट अटैक के मरीज को मिला जीवनदान, परिजनों ने डॉक्टर्स का जताया आभार

जहानाबाद, इंपैक्ट लाइव टीम।

जहानाबाद के एक बुजुर्ग को पटना के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी भारती ने जीवन को नया मोड़ दिया है। इनको हार्ट अटैक आया था और मुख्य आर्टी में ब्लॉकेज था। यह मामला बेहद गंभीर था। मरीज को आए हार्ट अटैक के बाद स्थानीय सहित पटना के कई अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसके हृदय की गंभीर स्थिति के कारण कहीं भी सफल इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। हृदय के मुख्य आर्टी में ब्लॉकेज के कारण उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक थी और उसके बच पाने की उम्मीद बहुत कम थी।

ऐसे में बुजुर्ग मरीज कामेश्वर राय (68 वर्ष) के परिजन फोर्ड हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉ. बीबी भारती ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया। यह एक जटिल प्रक्रिया थी, लेकिन डॉ. भारती और उनकी टीम ने अत्यंत कुशलता से इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। एंजियोप्लास्टी के माध्यम से ब्लॉकेज को ठीक किया गया और रक्त संचार को सामान्य बनाया गया। इस जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और कुछ दिनों के उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

impact add6

डॉ. बीबी भारती ने बताया कि यह मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था। हृदय के मुख्य भाग में ब्लॉकेज होना एक गंभीर स्थिति है और ऐसे मामलों में मरीज का बच पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन हमारी टीम ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया और युवक को नया जीवन दिया। मरीज के परिजनों ने डॉ. भारती और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम डॉ. भारती और उनकी टीम के आभारी हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5