पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो चुकी हैं। इस बीच 2020 विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ उतरीं प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्यम प्रिया चौधरी भी चुनावी मैदान में उतर चुकीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर बिहार की जनता के नाम एक चिट्ठी पोस्ट करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है। इस चिट्ठी के जरिए पुष्पम प्रिया चौधरी ने सूबे की सियासत पर हमला बोला है।
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से कई बार मैंने आप सब को ये चिट्ठी लिखने का सोचा। 8 मार्च 2020 को जब आपने मेरा नाम पहली बार सुना था तब भी विरोधियों के शब्दों में उस करोड़ों के विज्ञापन का ध्येय मात्र एक ही था। शहरों एवं दूर गांव में बैठे आप तक, देश-विदेश में काम कर रहे अपने बिहारी भाई-बहनों तक, अपने हाथ से लिखी अपनी बात पहुंचाना। आज उस दिन को चार साल हुए।
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) August 26, 2024
उन्होंने अपने पोस्ट में एक जहग लिखा है कि जनता आपसे बेहतर राजनीति की अपेक्षा करती है, ये वो लोग हैं जो चुप हैं पर देख रहे हैं। ऊंची आवाज वाले लोगों के शोर में जो आवाज दब जाती है आप उनकी आवाज है। उनके बीच में रहिए जिनके पास बिहार में क्या हो रहा ये पता लगाने की भी फुर्सत नहीं, जो पूरा घर-बार पीछे छोड़ आज भी मजदूरी करने जा रहे, जिनके पास आज भी एक बित्ता भर जमीन नहीं, जो अच्छे इलाज के अभाव में वक्त से पहले गुजर जा रहे हैं, जिनके बच्चे शौक से नहीं बल्कि अभाव की वजह से नहीं पढ़ पा रहे हैं। उनके लिए, उनके प्रतिनिधित्व के लिए, उनकी सरकार बनाने के लिए, उनका मुख्यमंत्री बनने के लिए- हमेशा याद रखिए- मैं जिंदा हूं। Time brings victory, जीत समय पर होती है।
बता दें कि द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी जेडीयू के पूर्व MLC विनोद चौधरी की बेटी हैं। 2020 में विज्ञापन देकर सीएम पद के लिए चुनाव में उतरीं थी। 2020 में बिहार की दो विधानसभा सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा था। पुष्पम प्रिया इन दोनों सीटों पर पीछे रहीं और हार गईं। पुष्यम प्रिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की है।