Tuesday 25-Aug-2026

भागलपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत

भागलपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत

भागलपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पीरपैंती के अठनिया दियारा के एक घर में आग लग गई। इस घटना एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गये। हादसे में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं गौतम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक लगने के कारण पता नहीं चल पाया है। घटना गुरुवार देर रात की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात खाना खाने के बाद गौतम यादव अपने परिवार (पत्नी और दो बच्चों) के साथ सोने चले गए। कुछ देर बाद अचानक घर में आग की लपटे उठने लगी। परिवार के सभी सदस्यों की नींद खुली, लेकिन अग की लपटों के बीच फंस गए। जैसे ही लोगों को जानकारी मिली आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।

घटना की सूचना पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार को दी गई। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और देर रात तक आग बुझाया गया। लेकिन, तब तक इस घटना में गौतम यादव की पत्नी वर्षा देवी (30), पुत्री ज्योति कुमारी (4) और पुत्र प्रत्युष (7) की झुलसकर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने जख्मी गौतम यादव को रेफरल अस्पताल में इलाज करने के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4