Saturday 19-Sep-2026

भोजपुर में भीषण हादसा, SUV पलटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

भोजपुर में भीषण हादसा, SUV पलटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

आरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के आरा में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़के हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोग बाल-बाल बचे हैं। ये सभी लोग एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर यूपी के विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार गजराजगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज के पास ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया, जिस वजह से एक्सयूवी गाड़ी रोड के डिवाइडर से टकरा गई। घटना गजराजगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज फोरलेन एनएच-922 की है।

सभी मृतक और घायल अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में ये लोग पटना बेली रोड स्थित अपने मकान में रहते हैं। मरने वालों में मां-बाप, भाई-बहन और एक मासूम बच्चा शामिल है, जबकि घर की 2 बहू और एक बच्ची घायल है। तीनों घायलों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल तीनों लोगों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही सभी पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा ने बताया है कि घटना की जानकारी मिली थी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में भूप नारायण (56), रेणु देवी (50), विपुल पाठक (28) साल करीब, अर्पिता पाठक ( 25 ) और हर्ष पाठक (3) शामिल है। वहीं, घायलों में खुशी कुमारी (22), मधु देवी (27) और बेली कुमारी (5 वर्ष) शामिल हैं।

impact add5

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3