Monday 27-Jul-2026

बादलों ने दिनभर जमाया डेरा, उमस भरी गर्मी से लोग हो रहे परेशान

बादलों ने दिनभर जमाया डेरा, उमस भरी गर्मी से लोग हो रहे परेशान

मानसून प्रवेश कर जाने के बावजूद बारिश की रफ्तार में तेजी नहीं आ रही है। सोमवार को भी दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। इस दौरान पुरवा हवा भी चली। कई बार तो लगा कि आसमान से राहत की बारिश होगी, लेकिन काले बादल जिले वासियों को ललचा गई। इधर बादल छाए रहने से उमस का प्रभाव बना रहा, जिससे लोगों में बेचैनी देखी गई। स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छोटे-छोटे बच्चे भी उमस भरी गर्मी से व्याकुल रहे। डॉक्टरों का कहना है कि उमस शरीर के इम्यूनिटी की क्षमता को कमजोर करती है। इसीलिए पानी की मात्रा को बढ़ाएं रखें। सोमवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन के भीतर बारिश की संभावना बन रही है।