पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
बिहार उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। चारों सीटों पर जीत दर्ज कर एनडीए ने क्लीन स्वीप की है। वहीं महागठबधंन की करारी हार हुई है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में मिली हार से वे लोग निराश नहीं है। हार का मंथन करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है और अब बिहार की बारी है। अगले विधानसभा में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। किसी भी कीमत पर एनडीए की सरकार नहीं बन पाएगी यह निश्चित है।
तेजस्वी यादव ने बिहार और झारखंड की जनता धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी ने चार सीटों जीत हासिल की है। दो सीटों पर कम वोट से हार का सामना करना पड़ा है। तेजस्वी ने बिहार में अपनी हार को स्वीकार करते हुए कहा कि हम लोगों को बिहार में एक भी सीट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव के परिणाम से राष्ट्रीय जनता दल पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार उपचुनाव में हमारी पार्टी की हार हुई है। इसकी हम लोग समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने हमारी पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन किया है। लोकसभा में हमलोग यहां जीते थे। इस बार हारे हैं, अगली बार फिर जीतेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हार जीत चलती रहती है। हमलोग निराश नहीं हैं। हमलोग मजबूती से अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।