Saturday 09-May-2026

नीतीश कुमार को CM की कुर्सी से हटाने का संकल्प लेने वाले सम्राट चौधरी ने उतारा मुरेठा, सरयू में लगाई डुबकी

नीतीश कुमार को CM की कुर्सी से हटाने का संकल्प लेने वाले सम्राट चौधरी ने उतारा मुरेठा, सरयू में लगाई डुबकी

बिहार बीजेपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 22 महीने बाद न केवल अपने सिर पर बंधा मुरेठा (पगड़ी) उतार दिया, बल्कि अयोध्या जाकर अपना मुंडन भी करवा लिया है। दरअसल, सम्राट चौधरी ने करीब डेढ़ साल पहले नीतीश कुमार मो सत्ता से बेदखल करने की ली थी। इसके लिए उन्होंने सिर पर मुरेठा बांध रखा था।

बुधवार को अयोाध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि मैंने 28 जनवरी को ही पटना में घोषणा कर दिया था कि अयोध्या में जाकर प्रभु श्री राम के चरणों में अपना मुरेठा समर्पित करूंगा। आज मैंने उस संकल्प को पूरा कर दिया है।

इससे पहले मंगलवार को पटना से अयोध्या रवाना होते समय मीडिया से सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद 28 जनवरी को ही उन्होंने कहा था कि हमारा काम पूरा हो गया, जो मुरेठा मैंने बांधा था, उसे भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करूंगा। सीएम नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन को छोड़कर भाजपा गठबंधन में आए। हमलोगों ने उसका स्वागत किया। वे मुख्यमंत्री हुए और मैं उनके सहयोगी के तौर पर खड़ा हूं। इसलिए राज्य का विकास के लिए हमने जो मुरेठा बांधा था, सीएम के एनडीए में आते ही उसे उतारने का निर्णय लिया, इसलिए अयोध्या जा रहा हूं।