Saturday 13-Jun-2026

गया कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधी फोटो खान को लगी गोली; पुलिसकर्मी भी घायल

गया कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधी फोटो खान को लगी गोली; पुलिसकर्मी भी घायल

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

गया जिले के शेरघाटी कोर्ट परिसर में बुधवार को अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। इस घटना में दो लोगों की गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए चर्चित बदमाश फोटो खान पर अपराधियों ने गोली चलाई थी। फोटो खान को दो गोली लगी है। साथ ही एक पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान को शेरघाटी जेल से हाजिरी लगाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट लाया गया था। पुलिस जवान उसे लेकर हाजिरी लगाने के लिए कोर्ट के अंदर न्यायाधीश के पास ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से बुलेट सवार बदमाश आए और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में आरोपी फोटो खान और एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी है। भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

impact add2