बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मार्च में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 के पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। बीपीएसी की ओर से की गई घोषणा के अनुसार परीक्षा 19 से 22 जुलाई के बीच ली जाएगी। बीपीएससी की ओर इसको लेकर नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया था। इस चरण की परीक्षा में 87 हजार 774 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
बीपीएससी ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने पहले तीसरे चरण की परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की थी। बाद में पेपर लीक होने के कारण 15 मार्च की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी, जो अब 19-22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पेपर लीक होने के कारण 20 मार्च को परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद तमाम अभ्यर्थी नई तारीखों के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
किस तारीख को होगी किस विषय की परीक्षा?
19 जुलाई, शुक्रवार - कक्षा 6 से 8 तक गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू
20 जुलाई, शनिवार - कक्षा 1 से 5 तक सभी विषयों की एससी और एसटी कल्याण विभाग के लिए
21 जुलाई, रविवार - कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 और 10 के लिए हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत और सामाजिक विज्ञान
22 जुलाई, सोमवार (पहली पाली) - कक्षा 11 और 12 के सभी विषयों और विभागों की परीक्षा
22 जुलाई, सोमवार (दूसरी पाली) - कक्षा 6 से 10 तक कंप्यूटर एवं संगीत, कला विषय
— BPSC TRE 3.0 Update (@bpsctre3_0) June 28, 2024