Saturday 13-Jun-2026

सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, नीतीश कुमार पर भी कसा तंज; जानिए PK ने क्या कहा?

सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, नीतीश कुमार पर भी कसा तंज; जानिए PK ने क्या कहा?

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि बिहार में उपमुख्यमंत्री बने रहने के लिए सम्राट चौधरी ने अपनी गर्दन कटवा दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि आप जिस नेता की बात कर रहे हैं, उन्होंने एक मुरेठा बांधा था, जिनका नाम सम्राट चौधरी है। आज से कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि मैं जब नीतीश कुमार को पद से हटा दूंगा तब जाकर मैं मुरेठा खोलूंगा। बीते दिन जाकर उपमुख्यमंत्री बनने की लालच में अपना सिर और मुरेठा दोनों को कुर्बान कर दिया। उनका (सम्राट चौधरी) तो एक ही लक्ष्य था नीतीश कुमार को हराना, मगर देखिए अब उनका लक्ष्य सिर्फ उपमुख्यमंत्री बने रहना है।

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद को लेकर बीजेपी को घेरा. कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी कोई नए नेता नहीं हैं. पिछले मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे कौन सा इन्होंने तोप मार लिया था? बीजेपी वाले बड़ी बात करते हैं परिवारवाद की, आप हमें बताएं कौन हैं सम्राट चौधरी? जवाब में खुद ही पीके ने कहा कि शकुनी चौधरी के लड़के हैं. लालू यादव की सरकार में मंत्री थे. नीतीश कुमार की भी सरकार में मंत्री थे. जीतन राम मांझी जब मुख्यमंत्री बने तब भी वो मंत्री बन गए. सम्राट चौधरी आसमान से अवतरित नहीं हुए हैं।

पीके ने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव (2025) में इसका सबसे बड़ा खामियाजा नीतीश कुमार को होगा। राजनीतिक तौर पर नीतीश कुमार पहले से ही मरे हुए सांप हैं। उनको जो भी अपने गले में डालेगा वो बैठ जाएगा। नीतीश कुमार तो खुद डूबे हुए हैं जो उनके साथ जाएगा वो भी डूब जाएगा।