पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना सिटी स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर नोजर घाट पर कार्यक्रम में पहुंचे। इस पूजन कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की ओर से किया गया था। इसी सीएम नीतीश ने बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छूकर सबका ध्यान आकर्षित कर लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर बीजेपी नेता आरके सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद कर रहे थे। वो मंच से कह रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विशेष रूप से मंदिर पर ध्यान दिया जा रहा है। विशेष दिशा निर्देश पर इस मंदिर में व्यवस्था ठीक की जा रही है। मंदिर का पुननिर्माण सीएम नीतीश कुमार की वजह से संभव हो पाया। आरके सिन्हा के इतना कहते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कि मंच पर बैठे थे, वह उठकर आरके सिन्हा की ओर बढ़े और उनका पैर छू लिया.
सीएम नीतीश ने आज फिर चौकाया
— Asmeet sinha (@AsmeetonGround) November 3, 2024
आज पूर्व बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरके सिंहा का छू लिया पैर
चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सिटी स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर नोजर घाट पर कार्यक्रम में पहुंचे @RJDforIndia @yadavtejashwi @RJD_BiharState pic.twitter.com/Ch9fnDgqwG
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बीजेपी नेता आरके सिन्हा का पैर छूना अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सियासी गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।