Tuesday 03-Nov-2026

सावन के चौथे सोमवार की बिहार में बड़ा हादसा, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत; 25 घायल

सावन के चौथे सोमवार की बिहार में बड़ा हादसा, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत; 25 घायल

जहानाबाद, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में सावन के चौथे सोमवार को श्रावणी मेले के दौरान बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में हुयी भगदड़ में छह महिला समेत सात लोगों की दबकर मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि चौथी सोमवारी पर बराबर पहाड़ पर बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए रविवार देर रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान हुयी भगदड़ में छह महिला समेत सात लोगों की दबकर मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के गेल्ह विगहा निवासी राजू कुमार की पत्नी सुशीला देवी (42), शिवशंकर नगर निवासी राकेश कुमार की पत्नी किरण कुमारी (24), गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के मउ बाजार निवासी निवासी पूनम देवी (35), जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव निवासी निशा कुमारी (20), परसबिगहा थाना क्षेत्र के खगडीया विगहा निवासी निशा देवी (32),पाली थाना क्ष्रेत्र के महादेवपुर गांव निवासी बबीता कुमारी (42) और नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी प्यारे पासवान (35) के रूप में की गयी है।

impact add2

घायलों को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुट गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 05 अगस्त को सावन की तीसरी सोमवारी को बिहार में वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से नौ कांवरिया की मौत हो गयी थी तथा तीन अन्य झुलस गये थे।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3