Monday 24-Aug-2026

मुकेश सहनी के पिता की हत्या का कौन है जिम्मेदार? VIP की ओर से आया बड़ा बयान

मुकेश सहनी के पिता की हत्या का कौन है जिम्मेदार? VIP की ओर से आया बड़ा बयान

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या की पार्टी की ओर से कड़ी निंदा की गई है। पार्टी प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही मुकेश सहनी की वाई प्लस सुरक्षा वापस ले ली गयी थी। उनके परिजनों को भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। यहां तक की उनके पैतृक गांव में भी सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में इतनी बड़ी घटना के लिए सिर्फ सरकार ही जिम्मेदार है।

देव ज्योति ने पुलिस अधिकारियों से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो एक नजीर बन सके।

impact add1

वीआईपी प्रवक्ता ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं। आज सत्ताधारी नेता अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या वे मृतक को वापस ला पाएंगे? उन्होंने कहा कि यह एक हत्या का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जब एक पूर्व मंत्री के पिता जी को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो आम इंसान के लिए बात करना ही बेमानी है।