पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।
बिहार की राजधानी पटना से मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। पटना के बख्तियारपुर बिहार शरीफ सड़क मार्ग स्थित निर्माणाधीन फोरलेन पर स्कॉर्पियो और हाईवा के बीज हुई जोरदार टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। स्कॉर्पियों में कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। हादसे में घायल अन्य 6 लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार स्कार्पियो और बोलेरो दो वाहन पर सवार होकर करीब दो दर्जन लोग नवादा जिले के हमीदपुर बारा से बाढ़ के उमानाथ मुंडन कार्यक्रम में आ रहे थे, तभी बख्तियारपुर में मानसरोवर पेट्रोल पंप से निकट तेज रफ्तार स्कार्पियो ने हाईवा को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें स्कॉर्पियो सवार 4 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और बाकी अन्य लोगों को सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन आगे की कारवाई में जुट गई है।