Wednesday 29-Jul-2026

बेगूसराय में दबंगों की दबंगई, तिलक समारोह में बवाल; ईंट-पत्थर से पीटकर युवक को मार डाला

बेगूसराय में दबंगों की दबंगई, तिलक समारोह में बवाल; ईंट-पत्थर से पीटकर युवक को मार डाला

बेगूसराय, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बेगूसराय में दबंगों ने तिलक समारोह में घुसकर जमकर बवाल किया। जब पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो इससे नाराज होकर दबंगों ने एक युवक की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत 1 की है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 1 पंचायत के रहने वाले रंजीत राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में मृतक के पिता रंजीत राय ने बताया है कि बीती रात मेरे भतीजे का तिलक समारोह चल रहा था। तभी गांव के ही दो युवक आए और तिलक समारोह में गाली गलौज और बवाल करने लगे। उन्होंने बताया कि जब इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर दबंग मेरी दुकान पर तोड़फोड़ करने लगे, जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने ईंट पत्थर से मेरे पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

impact add5

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मौत के बाद शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

घटना के संबंध में बछवारा थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया है कि बीती रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी और इस मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मनीष कुमार कंपटीशन का तैयारी कर रहा था।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5