बेगूसराय में दबंगों ने तिलक समारोह में जमकर बवाल किया। विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को ईंट पत्थर से पीटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार को सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत बरौनी जंक्शन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही की वजह से एक रेल कर्मचारी की जान चली गई। बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के शंटिंग के दौरान एक शंटिंग मैन की दर्दनाक मौत हो गई।