Friday 11-Sep-2026

बरौनी जंक्शन पर बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान रेलकर्मी की इंजन और बोगी के बीच दबकर दर्दनाक मौत

बरौनी जंक्शन पर बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान रेलकर्मी की इंजन और बोगी के बीच दबकर दर्दनाक मौत

बेगूसराय, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार को सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत बरौनी जंक्शन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही की वजह से एक रेल कर्मचारी की जान चली गई। बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के शंटिंग के दौरान एक शंटिंग मैन की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-5 पर लखनऊ जंक्शन से बरौनी आने वाली 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के शंटिंग के दौरान रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही जान चली गई। प्लेटफार्म पर कर्मचारी का शव देखकर रेल कर्मचारियों व अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दलसिंहसराय निवासी 35 वर्षीय अमर कुमार राउत के रूप में की गई है.

impact add5

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के कपलिंग खोलने के दौरान ट्रेन का इंजन पीछे हो जाने के कारण अमर कुमार कोच और इंजन के बीच में दब गया। जब मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो रेल ड्राइवर ट्रेन इंजन को आगे लेने के बदले ट्रेन से उतरकर भाग गया, जिससे अमर कुमार राउत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3