Thursday 30-Apr-2026

बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, दो सांसदों को Y श्रेणी की सिक्योरिटी

बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, दो सांसदों को Y श्रेणी की सिक्योरिटी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी की कर दी गई है। बिहार सरकार की सुरक्षा समिति समन्वय की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा सांसद विवेक ठाकुर को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बता दें कि मंत्री लेसी सिंह बिहार की ऐसी पहली मंत्री होंगी जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी।

दरअसल बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने सरकार को ये रिपोर्ट दी थी कि मंत्री को एक बाहुबली राजनेता से गंभीर खतरा है। हालिया दिनों में पूर्णिया जिले में दो चुनाव हुए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ साथ रूपौली में विधानसभा चुनाव हुए हैं। दोनों चुनाव में मंत्री लेसी सिंह ने अपनी पार्टी की कमान संभाले रखा। पुलिस को ये सूचना मिली थी कि इससे एक बाहुबली नेता समेत कुछ औऱ असमाजिक तत्वों में बौखलाहट है और वे मंत्री को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बाद लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया।

impact add2

इसके अलवा बिहार सरकार ने दो सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने इनपुट दिया है। इसमें दोनों पर खतरा बताया गया है। इसके बाद बिहार सरकार की सुरक्षा संबंधी कमेटी ने दोनों सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3