Wednesday 17-Jun-2026

LAND FOR JOB SCAM में पहली बार तेज प्रताप का आया नाम, समन जारी; लालू-तेजस्वी को भी 7 अक्टूबर को पेश होने का आदेश

LAND FOR JOB SCAM में पहली बार तेज प्रताप का आया नाम, समन जारी; लालू-तेजस्वी को भी 7 अक्टूबर को पेश होने का आदेश

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसादव यादव और उनके दोनों बेटों (तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव)को समन जारी किया है। बुधवार को अदालत ने ईडी की पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले में फैसला सुनाया। ईडी की इस चार्जशीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें 4 की मौत हो चुकी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 7 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है। बता दें कि अभी तक लालू परिवार में उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ही घोटाले की जद से दूर थे। लेकिन जमीन के बदले नौकरी घोटाले की आंच में वो भी आ गए हैं। कोर्ट ने कहा है कि तेज प्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। वह एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे। उन्हें भी तलब किया गया है। तेज प्रताप को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

बुधवार को अदालत ने ईडी की ओर से दाखिल पहली पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले पर फैसला सुनाया। इससे पहले कोर्ट ने 17 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने छह अगस्त को इस मामले में पहली पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी की चार्जशीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट में 96 दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में पेश किया गया है।

दरअसल, छह जुलाई को कोर्ट ने ईडी को चार्जशीट दाखिल करने के लिए छह अगस्त तक का समय दिया था। वहीं, 6 जुलाई को सुनवाई के दौरान ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा था कि यह मामला काफी संवेदनशील है। ईडी तय समय पर आरोप-पत्र दाखिल कर देगी इस मामले में अभी भी जांच चल रही है। तब कोर्ट ने कहा था कि मामले में जांच पूरी करने के लिए एक समय सीमा होनी चाहिए।

impact add1

गौरतलब है कि सात मार्च को कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी। मामले में कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। वहीं, नौ जनवरी को ईडी ने इस मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी ने इस मामले में अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1